फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से लोगों की जान को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घरों की छतों पर झूलते बिजली के तार और हाईटेंशन लाइन से लोगों को खतरा बना हुआ है। कभी भी किसी बड़े हादसे के होने की संभावना बनी रहती है। इन तारों की चपेट में आकर कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी लोग तारों के नीचे घर बनाने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को भी रोका नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

महानगर स्थित झांसी - ग्वालियर हाईवे के किनारे बसी पाल कॉलोनी से निकली हाईटेंशन लाइन के तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। अनाधिकृत तरीके से हुए भवन निर्माण में छत और बिजली के तार की दूरी बहुत कम है। ऐसी स्थिति में लोगों की जान के लिए खतरा होना स्वाभाविक है। पाल कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि तकरीबन सात महीने पहले ही एक टैंकर इन तारों की चपेट में आ गया था, जिससे टैंकर में आग लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दूसरी घटना पांच साल पहले की है, जिसमें कॉलोनी में रहने वाला एक युवक तारों की चपेट में आकर झुलस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। लोगों ने हाईटेंशन लाइन और दुकानों के पास रखे ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह पर शिफ्ट कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
घरों की छतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसका डर हमेशा बना रहता है। - सोनू
बिजली के तारों से झुलसकर होने वाली मौत की खबरों को पढ़कर और सुनकर दिल कांप जाता है। तारों को भी दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाए। - धीरज
सात महीने पहले एक टैंकर में इन तारों की चपेट में आने से आग लग गई थी। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। - दीपक
घरों के पास रखे ट्रांसफार्मर में ओवरलोड होने से आग लग जाती है। इससे आस पास रहने वाले लोगों को खतरा बना है। - सूरज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें