फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बंद होने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Jun 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
वार्ड नंबर चार भट्टागांव खिरकपट्टी क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सेना पर खिरकपट्टी मार्ग बंद करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी उन्हें समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में पार्षद रविकांत मौर्य के नेतृत्व में आए इन लोगों का कहना था कि वार्ड की सड़क सेना के क्षेत्र में आती है। इससे खिरकपट्टी आने - जाने वालों का आवागमन होता है। सेना ने सड़क को खोद दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। उनका कहना था कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर नहीं जाएंगे, वह कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान महापौर किरन वर्मा, पूर्व विधायक ब्रजेंद्र व्यास व कांग्रेस के शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन पहुंच गए। बाद में जिलाधिकारी से वार्ता हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह सेना से बात करके हल निकालने का प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी का आश्वासन मिलने के बाद शाम को वार्ड के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रेम वाल्मीकि, देवेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सूरज वर्मा, अमित, मूलचंद्र, लाला, चंद्रभान उपस्थित रहे।

उक्त क्षेत्र में आवागमन के लिए सिविल एडमिनिस्ट्रेशन ने पक्का रास्ता बना रखा है। वहां से आसानी से आवाजाही हो सकती है। किसी भी क्षेत्र या मुहल्ले का संपर्क नहीं काटा गया है। क्षेत्रीय निवासी पगडंडी को मुख्य मार्ग के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं, जबकि वो पगडंडी आर्मी के संवेदनशील क्षेत्र से होकर गुजरती है। बावजूद, सेना ने लोगों की सुविधा के लिए पैदल या दुपहिया से गुजरने की अनुमति दे रखी है। सेना पर रास्ता रोकने के आरोप सरासर गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लेफ्टिनेंट कर्नल एम एम जोशी, स्टेशन स्टाफ आफिसर - स्टेशन मुख्यालय झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें