फोटो खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर लोहा पीट समाज के लोगफोटो डिवाइडर पर बैठकर अपनी पढ़ाई क
मऊरानीपुर। सड़क चौड़ीकरण के लिए गरौठा चौराहे से लेकर तहसील बाईपास तक नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया था। इस दौरान वहां पर रहने वाले लोहापीट समाज के लोगों को भी बेघर कर दिया था। जबकि, खाली जगह में वह पन्नी, त्रिपाल का घर बनाकर रह रहते थे। लगभग दस दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें अभी तक कहीं पर भी रहने के लिए जगह नहीं दी गई। वह प्रतिदिन उपजिलाधिकारी के दरवाजे खटखटा रहे हैं। लेकिन, उनके हाथ निराशा ही लग रही है। स्थिति यह है कि लोहापीट समाज के बच्चे डिवाइडर पर बैठकर पड़ने को मजबूर हैं। वहीं, दूसरी ओर सड़क पर दुकानों का सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। लेकिन, इस पर ध्यान नहीं दिया गया। संवाद