फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पास तमंचा कहां से आया, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के बेहटा गांव में तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवक के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर युवक के पास तमंचा कहां से आया था, उस तक तमंचा किसने पहुंचाया था। वहीं, घटना के दूसरे दिन भी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। परिजन पुलिस को कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम बेहटा गांव निवासी कैलाश यादव के पुत्र गौरव यादव (28) ने घर में तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। पिता के पहुंचने पर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को दोपहर पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस पता लगा रही है कि आत्महत्या करने वाले युवक के पास तमंचा कैसे पहुंचा और किसने उपलब्ध कराया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे ने बताया कि तमंचे को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। साथ ही युवक ने आत्महत्या क्यों की इसकी भी जांच जारी है।
एक्स-रे देरी से होने पर बिफरे परिजन
शुक्रवार को जिला अस्पताल में मृतक के सिर का एक्स-रे की रिपोर्ट होनी थी। लेकिन, चिकित्सकों ने कोविड जांच का हवाला देते हुए एक्स-रे करने से मना कर दिया था। एक्स-रे की देरी होने पर परिजन बिफर गए थे। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों से वार्ता कर उनको बताया कि मृतक की कोविड जांच जरूरी नहीं होती है। जिसके बाद करीब तीन घंटे की देरी के बाद मृतक के सिर का एक्स-रे हुआ। एक्स-रे जांच होने के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हो सकी। इसको लेकर परिजन नाराज भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें