फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से गुस्साए बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में पिता की डांट से गुस्साए एक युवक ने गले में फंदा लगा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हंसारी पावर हाउस के पास रहने वाले बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत कैलाश पाल का बेटा विशाल पाल (22) कार टैक्सी चालक था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। सोमवार को वह अपने घर पर था। इसी दौरान पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया। इससे वह परेशान हो गया था। शाम तकरीबन पांच बजे घर पर मां और विशाल अकेेले थे। इसी दरम्यान मौका देखकर वह घर के एक कमरे में गया और तौलिया को फंदा बनाकर गले में डाल लिया। आहट होने पर मां ने कमरे में जाकर देखा तो शोर मचाया। मां की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। वह उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि पिता की डांट से गुस्सा होकर युवक ने फांसी लगा ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें