बरुआसागर निवासी दिनेश राय किराये पर कार चलाते थे। शनिवार की सुबह वह घर से काम पर निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी, परंतु पता नहीं चला। रविवार को परिजन उनके गुम होने की सूचना देने थाने पर पहुंचे।
बरुआसागर क्षेत्र में शनिवार को लापता एक कार चालक का बांध में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बरुआसागर निवासी दिनेश राय (36) किराये पर कार चलाते थे। शनिवार की सुबह वह घर से काम पर निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी, परंतु पता नहीं चला। रविवार को परिजन उनके गुम होने की सूचना देने थाने पर पहुंचे। यहां पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।
पुलिस ने बताया कि उनकी लाश बरुआसागर पुलिया से पहले बांध में पड़ी हुई थी। उनके कमर से नीचे के कपड़े गायब थे। मोबाइल व आधार कार्ड भी नहीं मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दिनेश की सामान्य मौत नहीं है, बल्कि हत्या कर उनके शव को फेंका गया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।