समथर। कस्बे के चोपड़ बाजार स्थित गहोई धर्मशाला के पास व अग्गा बाजार स्थित मस्जिद के निकट लगे सरकारी हैंडपंप कई दिन से खराब पड़े हैं। यह दोनों हैंडपंप खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में इन दिनों बिजली की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही है एवं कम वोल्टेज की समस्या बनी है। ऐसी स्थिति में जल संस्थान की जलापूर्ति भी प्रभावित है। इस कारण अधिकांश लोग पीने के पानी को हैंडपंप से भरने को मजबूर हैं। यह दोनों हैंडपंप खराब होने से आसपास के लोगों को पानी की व्यवस्था दूरदराज लगे हैंडपंप से करनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों खराब हैंडपंपों को शीघ्र ठीक कराया जाए। संवाद