फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बदहाल बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिन और रात में घंटों बाधित रहती है विद्युतापूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

एरच। कस्बे की बदहाल बिजली व्यवस्था से लोग तंग आ चुके हैं। यह आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। लोगों ने बताया कि दिन और रात की घंटों की कटौती से लोगों को हाल बेहाल है। लोगों ने यह भी बताया कि आए दिन बिजली की केबल के जलने से घंटों बिजली बाधित रहती है। लोगों ने बताया कि जर्जर केबल में फाल्ट की समस्या बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने में बाधक है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से खस्ताहाल केबल को बदलवाने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत उपखंड टहरौली रविंद्र कुमार कर्दम ने बताया कि बिजली की आपूर्ति के लिए रखे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने व जर्जर केबल बदलने के लिए कटौती की जा रही है। जल्द ही उपभोक्ताओं को कटौती से निजात के साथ सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें