फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Tue, 08 Nov 2022 12:10 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रक्सा के अथाई मुहल्ला निवासी रघुवीर वर्मा के पुत्र हेमंत कुमार वर्मा (32) बिजौली स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। रविवार को वह पत्नी व बच्चों को छोड़ने अपनी ससुराल ग्वावली गए हुए थे। वहां से वह रात में बाइक से अकेले लौट रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। ससुराल से वापस अपने घर बाइक से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घिसौली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हादसे का शिकार हुआ।

विज्ञापन


रक्सा के अथाई मुहल्ला निवासी रघुवीर वर्मा के पुत्र हेमंत कुमार वर्मा (32) बिजौली स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। रविवार को वह पत्नी व बच्चों को छोड़ने अपनी ससुराल ग्वावली गए हुए थे। वहां से वह रात में बाइक से अकेले लौट रहे थे।

इसी दरम्यान घिसौली के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया और दुर्घटना की सूचना ससुराल के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे ससुराली उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिवार में मां त्रिवेणी देवी, पत्नी ज्योति के अलावा चार बच्चे मिष्ठी (8), सृष्टि (6), परी (5) व समर (2) हैं। पिता की लगभग बीस साल पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें