फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लड़खड़ाकर चलने से शराबी समझते थे लोग, लगा लिया मौत को गले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार के लहर गिर्द निवासी कारोबारी भगीरथ (50) बीमारी की वजह से लड़खड़ाकर चलते थे। लोगों ने शराबी समझ लिया, वे उन्हें ताने देने लगे। आहत होकर कारोबारी ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। उन्हें गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार दोपहर को उन्होंने दम तोड़ दिया।



लहरगिर्द निवासी भागीरथ रायकवार पुत्र गोविंद दास रायकवार नंदनपुरा में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते थे। परिजन ने बताया उनके हाथ-पांव में कंपन रहता था। इस वजह से चलते समय वह लड़खड़ाते थे। हाथ-पांव के कंपन और चलने में लड़खड़ाहट देख लोग धोखा खा जाते थे। अधिकांश लोग शराबी समझकर उनको दुत्कार देते थे। कुछ दिनों पहले सड़क पर गिरने के बाद वह उठ नहीं सके। सड़क पर गिरा देख लोगों ने उनको शराबी समझा और ताने कसे। अपनी इस हालत से भागीरथ दुखी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




25 नवंबर को उन्होंने पड़ोस में स्थित मंदिर में जाकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। अचेत पड़े होने पर पुजारी ने परिजन को बताया। परिजन ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। बुधवार को उनही मौत हो गई। उनके परिवार में बेटी और मां हैं। पत्नी उमा की पहले ही मौत हो चुकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें