फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एरच में बिजली-पानी के संकट से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर रोष
विज्ञापन

एरच। 24 घंटे से बिजली गुल रहने से नगर में बिजली के साथ पानी का संकट भी गहरा गया है। लोगों ने विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्था सुचारू बनाए जाने की मांग की है। बिजली पर ही नगर की पेयजल व्यवस्था टिकी है। ऐसे में लोगों के सामने पानी का भी संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

बीती रात को तेज हवा के कारण विद्युत लाइन में खराबी आई गई थी। देर शाम तक ठीक न हो पाने के कारण लोग बिजली के साथ पेयजल संकट से भी जूझने को मजबूर हैं। विभाग की लचर कार्यप्रणाली से लोगों में नाराजगी है। दिनभर बीतने के बाद भी व्यवस्था में सुधार न होने पर लोगों का हाल-बेहाल है। लोगों ने जल्द व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें