फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाजपा के प्रति लोगों में आक्रोश, मजबूत हो रही सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को समाजवादी पार्टी की जन पंचायत हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि समाज के विभिन्न तबकों में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जबकि, समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी।
स्थानीय विवाह घर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने की। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के अन्याय, अत्याचार के खिलाफ पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, पीड़ित अगड़े और आदिवासियों में आक्रोश है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों की वजह से जनता निराश है। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामसेवक पाल ने कहा कि केंद्र सरकार के पास महंगाई, बेरोजगारी से जुड़े सवालों का कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, अजय सूद, सीताराम कुशवाहा, प्रतिपाल सिंह, विजय झांसिया, डा. रघुवीर चौधरी, नीरज अग्रवाल, अर्जुन सिंह यादव, परमानंद कुशवाहा, संजीव कुशवाहा, मीरा रायकवार आदि ने विचार प्रकट किए। इस मौके पर अली हाशमी, अरविंद कुमार, फारुख शेख, अवधेश यादव, इमरान मकरानी, नीरज खटीक, अशरफ इकबाल, पंकज मालवीय, मयंक यादव, अकील, शोभा कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन आरिफ खान ने किया। आभार प्रेम वाल्मीकि ने जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें