फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 24 नर्सिंग होम में पार्किंग की जगह खोल दीं गईं पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कराए गए मानचित्र में वाहनों की पार्किंग के लिए छोड़ी गई जगह में 24 नर्सिंग होम में पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर खोल दिए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए जिलाधिकारी की ओर से कराई गई जांच में यह मनमानी पकड़ी गई है। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
तमाम कोशिशों के बाद भी बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज के सामने की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। इन दोनों जगहों पर दिन में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी, जिसमें यातायात पुलिस, पीडब्ल्यूडी, जेडीए, नगर निगम के अफसरों को शामिल किया गया था। टीम ने मेडिकल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया व ड्रोन से सर्वे भी कराया, जिसमें सामने आया कि मेडिकल के सामने बने 24 नर्सिंग होम अपने पार्किंग स्थल का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। इन नर्सिंग होमों में आने वाले वाहन सड़क के पास खड़े रहते हैं, जिसका असर यातायात व्यवस्था पर पड़ता है। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी 24 नर्सिंग होम को नोटिस जारी किए गए हैं। सुधार न करने पर सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

000000000
मेडिकल के सामने सुगम बनाई जाए यातायात व्यवस्था: सीडीओ
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात व्यवस्था में सुधार पर हुआ मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें महानगर की यातायात व्यवस्था में सुधार पर चर्चा हुई। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि मेडिकल के सामने यातायात व्यवस्था सुगम बनाई जाए।
विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ जुनैद अहमद ने कहा कि स्कूली बच्चों के साथ आम जनमानस की सुरक्षा प्रशासन की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के सामने की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में एआरटीओ ने सड़क सुरक्षा नियमों के अंतर्गत की गई प्रवर्तन कार्रवाई की जानकारी दी। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छह टीमें बनाकर विद्यालयों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम एके सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर, नगर मजिस्ट्रेट विधेश, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा, एआरटीओ हेमचंद गौतम, डीआईओएस राजेश कुमार, बीएसए नीलम यादव, ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें