फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रानी के बलिदान दिवस पर आज होगी दीपांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर मंगलवार को उन्हें याद करते हुए झांसी में श्रद्धा के दीप जलाए जाएंगे। इस अवसर पर अमर उजाला और महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी की ओर से दीपांजलि होगी। इसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रहेगी।
स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीपशिखा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई स्वराज्य की खातिर अंग्रेजों से युद्ध करते हुए 18 जून 1858 को ग्वालियर में वीरगति को प्राप्त हो गईं थीं। अपने पीछे वह नारी शक्ति की अद्भुत मिसाल छोड़ गईं थीं, इसके चलते आज भी पूरी दुनिया में उनका नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। मंगलवार को उनका बलिदान दिवस है। इस अवसर पर अमर उजाला की ओर से रानी के विवाह स्थल प्राचीन गणेश मंदिर में शाम सात बजे दीपांजलि का आयोजन किया जाएगा। इसमें झांसी के लोग अपनी रानी की याद में दीपक और मोमबत्तियां जलाएंगे।
विज्ञापन

0000000
फोटो
रानी का बलिदान दिवस झांसी के इतिहास की महत्वपूर्ण तारीखों में से एक है। मंगलवार को उनके बलिदान दिवस पर गणेश मंदिर में दीपांजलि होगी। इसमें कोई भी व्यक्ति दीप जलाकर रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर सकता है।
- गजानन खानवलकर, सचिव, महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी
0000000
फोटो
गणेश मंदिर में ही काशी की कन्या मनु को नया नाम लक्ष्मीबाई मिला था और यह नाम कालांतर में नारी शक्ति का प्रतीक बनकर उभरा था। बलिदान दिवस पर उनके विवाह स्थल गणेश मंदिर में उनकी याद में दीप जलाए जाएंगे।
- राघव इंदापुरकर, सचिव, महाराष्ट्र समिति
0000000
फोटो
रानी के बलिदान दिवस पर होने वाली दीपांजलि में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। रानी का कृतित्व सभी के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजनों के जरिये भावी पीढ़ी को उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने का मौका मिलता है।
- मुकेश सोनी, पार्षद
0000000
फोटो
देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संग्राम का बिगुल रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी की धरती से फूंका था। मंगलवार को बलिदान दिवस पर रानी की याद में गणेश मंदिर में दीपांजलि होगी। इसके अलावा घर-घर में भी दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

- अरविंद झा, पार्षद
0000000
अपने घर में जलाएं आस्था के दो दीप

देश और दुनिया में झांसी की पहली पहचान रानी ही हैं। झांसी का नाम आते ही बरबस ही लोगों की जुबां पर रानी का नाम आ जाता है। वीरांगना के बलिदान दिवस पर झांसी वाले भी अपने घर और प्रतिष्ठानों में रानी की याद में आस्था के दो-दो दीप जलाकर उनके प्रति श्रद्धा प्रकट कर सकते हैं। यह भावी पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्पद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें