उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मंगलवार दोपहर दीनदयाल सभागार में तैनात एक चपरासी ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि दो दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
बरुआसागर थाना इलाके में रहने वाले दीपक रायकवार (30) करीब 19 साल से दीनदयाल सभागार में चपरासी के पद पर तैनात था। वर्तमान में वो दीनदयाल सभागार के पीछे बने आवसीय कमरे में अकेला रहता था।
आरोप है कि 2 दिन पहले उसे विभाग ने नौकरी से निकाल दिया, इससे वो तनाव में आ गया। मंगलवार की दोपहर पत्नी को फोन कर बोला कि नौकरी चली गई है, अब क्या होगा। इतना कहकर फ़ोन काट दिया।
पत्नी ने वापस फोन किया, लेकिन दीपक ने फोन नहीं उठाया। इसी बीच दीपक ने कमरे में तौलिया से लटककर फांसी लगा ली। कई बार फोन न उठने से घबराई पत्नी ने आईटीआई इलाके में रहने वाले रिश्तेदार को बताया।