फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में शांति व प्रेम जरूरी: फादर लियो

विज्ञापन
mother teresa - फोटो : demo
विज्ञापन
 सेंट ज्यूड श्राइन में रविवार को लोक धर्मी विश्वास समारोह का आयोजन हुआ। इसमें इलाहाबाद के फादर लियो स्वेक्येरा ने कहा कि परिवार में शांति, प्रेम और एकता की भावना आवश्यक है। इससे विश्व में शांति स्वत: रहेगी।
विज्ञापन

क्रिश्चियन समाज की ओर से श्राइन में हुए समारोह में उन्होंने कहा कि जो परिवार टूट रहे हैं इसकी वजह प्रेम की कमी और आपसी सामंजस्य न होना है। घर के सभी बडे़ बुजुर्ग अपने बच्चों व युवाओं को समय दें और उन्हें प्रभु यीशु के पवित्र संदेशों व अन्य प्रेरणास्पद कहानियों को सुनाएं। यह परिवार व समाज में प्रेम और भाईचारा की भावना विकसित करता है। क्योंकि परिवार में सुख शांति व एकता रहेगी, तो समाज और देश में भी सुख शांति रहेगी। यही विकास का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी चर्चों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बिशप पीटर परापुल्लिल, फादर सहायनाथन, रीता पॉल, ग्रेनियल, फादर फ्रेडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें