फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा और परीक्षार्थी बोले-आसान पेपर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद में 36 केंद्रों पर हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में 52 फीसदी छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि इस बार का पेपर आसान आया है। इसलिए वह खुश हैं। खासकर करेंट अफेयर्स, रीजनिंग के सवालों को हल करने में दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे और दूसरी पाली की दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक चली। प्रथम पाली में 7991 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 8419 ने छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में 7874 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, वहीं 8536 ने परीक्षा से दूरी बना ली। यानी लगभग 48 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। सिटी मजिस्ट्रेट आरके सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान 36 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

ये बोले परीक्षार्थी
.......................
इस बार का पेपर बहुत आसान आया। ऐसे में प्रश्नपत्र हल करने में परेशानी नहीं हुई। - विकास तिवारी
इस बार करेंट अफेयर्स के सवाल सरल रहे हैं। इसी को लेकर सबसे ज्यादा चिंता थी। - देवेश मिश्रा।
रीजनिंग के सवालों को हल करने में दिक्कत नहीं हुई। पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। - अर्जुन सिंह।
अंग्रेजी कठिन लग रही थी। मगर जब पेपर आया तो आसानी से सवाल लिख दिए। - सुशील कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें