पवन को मिलेगा स्वर्ण पदक
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के एमएससी एंटमोलॉजी विभाग के छात्र पवन कुमार को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। विद्यार्थियों की आपत्तियों के बाद पदक सूची में फेरबदल हुआ है। सभी मेधावियों को 26 सितंबर को होने वाले बीयू के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल पदक बांटेंगी।
बीयू प्रशासन ने पूर्व में जारी की सूची में वर्ष 2018-19 की परीक्षाओं में 87.93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए कैंपस के एमएससी प्लांट पैथोलॉजी के छात्र अमित पाटीदार का नाम स्वर्ण पदक के लिए तय किया था। कुलाधिपति रजत और कांस्य पदक के लिए भी विद्यार्थियों की सूची जारी कर आपत्तियां मांगी गई थीं। कुछ छात्रों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं, इसके बाद सूची में फेरबदल हुआ है। अब एमएससी एंटमोलॉजी विभाग के छात्र पवन कुमार के 89.26 फीसदी अंक आने पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसके अलावा बीएससी ऑनर्स फूड टेक्नोलॉजी की छात्रा काजोल बट्टा, एमएससी एंटमोलॉजी के छात्र पवन कुमार, एमए संगीत की छात्रा प्रतीक्षा कटारे, एमकॉम के छात्र क्षितिज पुरवार, एमलिब की छात्रा प्रियंका सिंह, एमएई के छात्र रत्नेश कुमार पांडेय, एमबीए की आयुषि वाधवा, एमएड की छात्रा प्रीति गुप्ता, एमएससी कृषि के छात्र पवन कुमार, एमएफसी की अपूर्वा गुप्ता, एमसीए की छात्रा गुंजन कुमारी व श्वेता पांडेय, एमएसडब्ल्यू की सीपिका राज, एलएलएम के विश्वदीप पटेल, एमफार्मा के नागेंद्र सिंह को कुलाधिपति रजत पदक मिलेगा। इसके अलावा बीएससी की छात्रा प्रेरणा पांडेय, बीकॉम की तरु जैन, बीएससी कृषि की महिमा दीक्षित, एलएलबी के प्रशांत तिवारी, बीलिब की रिशिता सोनी, एमबीबीएस के शिवम पांडेय, बीटेक के मनोज कुमार, बीए की वगीषा खरे, प्रभा सिंह व प्रिया सिंह, बीएड के तरुण खत्री, बीबीए की छात्रा प्रज्ञा तिवारी, बीसीए की भूमिका गोपलानी, बीएससी ऑनर्स की काजोल बट्टा, बीपीएड की प्रियंका यादव, बीपीईएस के अभिलाष त्रिपाठी, बीएचएम की छात्रा कनक त्रिपाठी, बीएएलएलबी की भावना यादव, बीफार्मा की नीतू सिंह को दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति कांस्य पदक मिलेगा।