फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से कूचकर चौकीदार की निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव के पालर गांव में बाग की रखवाली कर रहे चौकीदार की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन

पालर गांव निवासी सलीम खान (60) आम के बगीचे की रखवाली करता था। परिजनों का कहना है बुधवार देर रात वह घर से खाना खाकर बाग की ओर निकल गए। सुबह उनका शव बगीचे के बाहर पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के गहरे निशान थे। शव को देखने से लग रहा था कि किसी ने बेदर्दी से सिर पर पत्थर से कई वार किए हैं। शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सलीम के पुत्र बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। बड़ागांव इंस्पेक्टर भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास तलाशी ली। वहां खून से सना एक पत्थर बरामद हुआ है। वहां मौजूद लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने रंजिश से इंकार किया
सलीम अपने पूरे परिवार के साथ गांव में ही रहता था। उसके चार पुत्र शहजाद, यूनुस, जहीर, फारूख भी जीविकोपार्जन के लिए गांव में रहकर छोटा मोटा काम करते हैं। दो पुत्री शबनम, नगमा का निकाह हो चुका। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। परिजनों की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बड़ागांव इंस्पेक्टर के मुताबिक वारदात की वजह अभी साफ नहीं हुई है। गांव में भी रंजिश की कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें