फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पेट्रोलिंग कर रहे रेल कर्मी को ट्रेन ने रौंदा, दो भाग में बंटा शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। चिरूला-झांसी रेलखंड पर ड्यूटी कर रहे की-मैन को ट्रेन ने रौंद दिया। रेलकर्मी का शरीर दो भागों में बंट गया। दोनों ट्रैक पर एक साथ ट्रेनें आने से खतरे को की-मैन भांप नहीं सका और वह पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।
घटना रविवार सुबह 9.45 बजे की है। नांदेड़ से चलकर हजरत निजामुद्दीन जा रही स्पेशल ट्रेन 07621 झांसी स्टेशन से रवाना होकर पहुंच नदी के पुल पर चल रही थी, उसी समय विपरीत दिशा से तीन कोच की दूसरी ट्रेन भी आ गई। इसी ट्रैक पर निगरानी करते हुए सीपरी बाजार के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी यूनिट नंबर 24 का 44 वर्षीय की-मैन नंदकिशोर झांसी की ओर आ रहा था। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही नंदकिशोर के साथियों को घटना का पता चला, उन्होंने रेल अधिकारियों के साथ सीपरी बाजार थाने में सूचना दी। पुलिस और आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



- ट्रेन के लोको पायलट ने दी आत्महत्या की सूचना :
घटना स्थल पर पहुंचे अन्य गैंग कर्मियों ने बताया कि जिस ट्रेन से नंदकिशोर टकराया, उस ट्रेन में डीजल इंजन लगा था। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना के बाद करारी स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि पहुंच नदी पुल के पास किसी व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


-
अनुकंपा पर नंदकिशोर को मिली थी नौकरी : 16 और 18 वर्षीय दो बेटी और 13 वर्षीय एक बेटे के पिता नंदकिशोर के पिता की मौत वर्षों पहले हो गई थी। पिता की मौत के बाद नंदकिशोर को रेलवे में अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी।

वर्जन

रविवार सुबह ऑन ड्यूटी की-मैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी रेल मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें