फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : पटना और गोरखपुर के खूब बुक हो रहे टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ लॉकडाउन की आशंका को लेकर मजदूरों की घर वापसी का क्रम शुरू हो गया है। मुंबई से आने वाली ट्रेनें पूरी तरह से भरकर चल रही हैं। इसके अलावा झांसी से पटना, छपरा और गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इससे रेल टिकटों की बिक्री में इजाफा हो गया है। झांसी स्टेशन के आरक्षण केंद्र से एक सप्ताह में पांच हजार टिकटों की बुकिंग हुई है। ऑनलाइन और तत्काल टिकटों में भी 20 फीसदी का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

मुंबई में बढ़े कोरोना संक्रमण के चलते मजदूरों की वापसी का क्रम लगातार जारी है। बीते चार दिनों में करीब पांच हजार मजदूरों की वापसी हो चुकी है। मुंबई से आनी वालीं ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। इससे रेलवे स्टेशन पर टिकट बिक्री में इजाफा हो गया है। कई मजदूर ऐसे हैं, जो झांसी आकर अन्य जिलों के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। झांसी स्टेशन बने यात्री आरक्षण केंद्र से एक सप्ताह में पांच हजार टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। कुछ दिनों पहले तक जहां रोज पांच सौ टिकटों की बुकिंग होती थी, वह आंकड़ा अब आठ सौ के पार जा रहा है। वहीं, सबसे ज्यादा टिकटों की बुकिंग पटना, गोरखपुर, लखनऊ, छपरा, प्रयागराज, बांदा समेत कई जगहों पर जाने के लिए की जा रही है। इसके अलावा ऑनलाइन और तत्काल कोटे में भी 20 फीसदी का इजाफा हो गया है। रेलवे ने मजदूरों की वापसी को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। मजदूरों की कोरोना जांच और कोविड नियमों के पालन को लेकर सख्ती की जा रही है।
ढाई हजार लोगोें ने निरस्त किए कार्यक्रम
देशभर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर करीब ढाई हजार लोगों ने घूमने के कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। बीते एक सप्ताह मेें ढाई हजार टिकटों की बुकिंग कैंसिल कराई गई है। संक्रमण बढ़ने के चलते लोगों ने अपने कार्यक्रम निरस्त किए हैं।
विज्ञापन

चार टीमें कर रही जांच
रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र से आ रहे मजदूरों की कोरोना जांच के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। लेकिन टीमों के पास जांच किटों की उपलब्धता कम है। एक टीम को 200 जांच किट दी गई हैं। जबकि यात्रियों की संख्या अधिक है।
महाराष्ट्र से आ रहे मजदूरों और यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। बीते एक सप्ताह में आरक्षण बढ़ गए हैं। यात्रियों को अपने स्थान तक पहुंचाने के लिए रेलवे कई सुविधाएं मुहैया करा रहा है। मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें