फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मरीज के फेफड़े के पानी की होगी जांच, फिर से भेजा जाएगा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती मरीज का सैंपल दोबारा भेजा जाएगा। अब मरीज के फेफड़े के पानी की जांच की जाएगी। यदि इसमें भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं होती है, तो पूरी तरह तय हो जाएगा कि मरीज इस बीमारी से संक्रमित नहीं है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते उसका सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था। पहला सैंपल कम हो जाने के कारण जांच नहीं हो सकी। इस पर केजीएमयू ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दोबारा सैंपल भेजने के निर्देश दिए। नाक और गले के द्रव्य का फिर नमूना भेजा गया था। शनिवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक अनुसार एक बार सैंपल फेल होने पर दोबारा भेजने के निर्देश हैं। ऐसे में अब फिर से मरीज के फेफड़ों का पानी निकालकर जांच के लिए भेजा जाएगा। बताया गया कि सोमवार को डॉक्टर मरीज का दोबारा सैंपल लेंगे।
केजीएमयू की रिपोर्ट में ये लिखा
केजीएमयू की रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि नाक और मुंह से लिए गए पहले सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो फिर दूसरा सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाना चाहिए। इसलिए मेडिकल कॉलेज फिर सैंपल भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें