संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को स्टाफ और मरीज से विवाद हो गया। आरपीएफ ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। आपसी समझौते के बाद आरपीएफ बिना कार्रवाई किए लौट गई।
रेलवे अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में सुबह एक मरीज पहुंचा। उसे बीपी संबंधी शिकायत थी। डॉक्टर ने मरीज से ईसीजी कराकर रिपोर्ट मांगी। मरीज ईसीजी कराने पहुंचा तो टालमटोल किए जाने पर वह और उसके परिजन भड़क गए। मरीज व स्टाफ के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं होने के बाद झड़प हो गई। माहौल बिगड़ता देख इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ कर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं, कोई भी पक्ष कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुआ। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।