फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बदलते मौसम से अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। बदलते मौसम व तापमान में उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व स्थानीय अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। स्थिति यह है कि ओपीडी के साथ-साथ अब इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों की भरमार है। भर्ती होने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या वायरल बुखार, उल्टी, दस्त, पेटदर्द व डिहाइड्रेशन से पीड़ितों की है। ओपीडी में दैनिक संख्या सामान्य दिनों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है। चिकित्साधिकारी डॉ. महीपत पटेल ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव व खान-पान में असावधानी से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। धूप व उमस से शरीर में पानी की कमी न होने दें। तेज बुखार, लगातार उल्टी या दस्त होने पर खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में चिकित्सा परामर्श लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें