मोंठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. माताप्रसाद राजपूत के निर्देशन में शनिवार व रविवार को विशेष अभियान चलाकर 426 बालिकाओं को एचपीवी के टीके लगाए गए।
डॉ. राजपूत ने बताया कि 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी सभी बालिकाओं को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। अभियान के तहत मोंठ व समथर क्षेत्र में निरंतर प्रगति दर्ज की जा रही है। विभाग का उद्देश्य क्षेत्र की सभी 2363 लक्षित बालिकाओं का 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है। संवाद