संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। नवसंवत्सर पर महानगर के सभी 11 नगरों एवं एक खंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं द्वारा सरसंघचालक को प्रणाम किया गया। साथ ही वासुदेव नगर, सीपरी व शिवाजी नगर में पथ संचलन निकाला गया।
मेडिकल काॅलेज ग्राउंड में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक अखंड प्रताप ने स्वयंसेवक को सामाजिक समरसता अपने घर से शुरू करने के लिए कहा। इस अवसर पर नगर संघ चालक ब्रजमोहन गौतम, महानगर कार्यवाह मुकुल पस्तोर मौजूद रहे। वासुदेव नगर में बंधन वाटिका से पथ संचलन शुरू किया गया। मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह धर्मेंद्र चौधरी, तुलसी सिलावट, नगर संघ चालक राम प्रसाद राजपूत, सह नगर कार्यवाह बृजेंद्र रहे। इधर सीपरी नगर में हीरोज ग्राउंड से पथ संचलन शुरू हुआ। मुख्य वक्ता सह विभाग कार्यवाह शशिकांत, नगर संघ चालक ओम प्रकाश द्विवेदी, सह नगर कार्यवाह वैभव मौजूद रहे।