संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में नवसवंत्सर 2081 का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने सूर्यदेव को जल अर्पण किया। समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक कर बधाई दी। इस मौके पर मीठा दूध, शरबत व प्रसाद का वितरण किया गया।
अग्रवाल समाज सदर बाजार के कार्यक्रम में लाेगों ने एक-दूसरे को चंदन लगाकर गले मिलकर नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दीं। दूध का वितरण किया गया। अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संरक्षक ध्रुव अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, महामंत्री संजय कानोडिया मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं कैट के कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी हुई। संदेश सरस, राम प्रकाश गुप्ता, नीरज दोहरे, लखन लाल ने काव्य रचनाएं सुनाई। अध्यक्ष संजय पटवारी, महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, डा. विवेक बाजपेयी, अभिषेक सोनकिया मौजूद रहे। छावनी व्यापार मंडल की ओर से ठंडाई का वितरण हुआ। रतन अग्रवाल, शुभम शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष साकेत माहेश्वरी, महामंत्री सुदर्शन कथूरिया मौजूद रहे। अखंडानंद आश्रम में नव संवत्सर पर रंगारंग कार्यक्रम व ठंडाई वितरण हुआ। अध्यक्ष प्रदीप अरोरा, महामंत्री रतन चंद अग्रवाल, सीताराम कुशवाहा, प्रबंधक जगदेवा महाराज मौजूद रहे। राजेश साहू क्लब की ओर से संगीत कार्यक्रम हुआ। सभी को चंदन का तिलक कर नए साल की बधाई दी गई। राजेश साहू, ज्योति गोस्वामी, ज्योति अहिरवार, ज्योति यादव, अंजू साहू, स्वाति सोनी मौजूद रहीं। भारत विकास परिषद रानी झांसी शाखा ने इलाइट चौराहा पर मीठे दूध का वितरण किया। प्रकल्प प्रभारी शिल्पी - दीपक, शशि अग्रवाल, प्रभास खंडेलवाल, सचिव चैताली खंडेलवाल, संजय अग्रवाल मौजूद रहे। सिद्धेश्वर मंदिर में नवसंवत्सर पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मान पट्टिका व परिचय पत्र दिए गए। सर्व ब्राह्मण समाज की महिला शाखा का गठन करने का निर्णय लिया गया। धर्माचार्य हरीओम पाठक, प्रांतीय संयोजक डा. जितेंद्र कुमार तिवारी, पूजा रावत, कविता मिश्रा, सीमा चौबे मौजूद रहीं। इधर सनशाइन क्लब झांसी एवं गोयनका पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में पानी वाली धर्मशाला पर नव संवत्सर का स्वागत शंखनाद से किया गया। चेयरमैन ओम प्रकाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल काका, प्रधानाचार्या पूजा मल्होत्रा, डा. कृष्ण मोहन अग्रवाल, संजय लिखधारी मौजूद रहे। हेल्पिंग हैंडस सेवा संस्थान के तत्वावधान में बड़ा बाजार मालिनों के चौराहे पर प्रसाद वितरण किया गया। अरविंद वशिष्ठ, अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, महासचिव प्रसून पटैरिया, तरुण सक्सेना मौजूद रहे।