फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानों में लीड लगाकर बाइक चलाना बन गया फैशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को परिवहन विभाग कार्यालय में डीएम आंद्रा वामसी ने सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने कहा कि व्यस्ततम जीवन में जल्दबाजी के चक्कर में मानव जीवन को खो देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कानों में लीड लगाकर और बाइक पर 3-4 लोगों को बिठाकर तेज गति से वाहन चलाना आजकल फैशन बन गया है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने के लिए कहा। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि 70 प्रतिशत सड़क दुर्घटना का कारण तेज गति एवं बाइक सवार द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करना है। कार्यक्रम में बीएसए हरवंश कुमार, यात्री कर अधिकारी दीपक सिंह, संभागीय निरीक्षक चरन सिंह ने भी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर भूपेंद्र खत्री, शिवप्रताप तिवारी, संदीप नाछोला, लतेश शर्मा, तरुण गुप्ता, प्रगति शर्मा, राजकुमार खेवरिया, प्रभाष कुमार, शैलेंद्र द्विवेदी, रश्मि श्रीवास्तव, शमसीदा, सुनील सिंह, बृजेश सिंह, अवधेश यादव, अजब सिंह, रामप्रकाश, महेंद्र खरे, कृष्णकांत व सुमित नाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें