फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोबाइल गिरने पर यात्री ने चेन पुलिंग कर रोकी श्रीधाम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। श्रीधाम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार यात्री ने पटरी पर मोबाइल गिरने पर चेन पुलिंग कर गाड़ी रोक दी। कोच से उतरकर पटरी किनारे मोबाइल की खोजबीन करने लगा। करीब छह मिनट तक खड़ी रही ट्रेन को देख स्टाफ ने किसी प्रकार यात्री को समझाकर गाड़ी को रवाना कराया। आरपीएफ ने सोमवार सुबह मोबाइल बरामद कर यात्री के रिश्तेदार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस (12191) के आरक्षित कोच नंबर एस-6 की सीट नंबर 33 पर सवार महेंद्र रजक साथियों के साथ आगरा से जबलपुर जा रहे थे। रात में कोच की खिड़की बंद करते समय अचानक महेंद्र के हाथ से मोबाइल फोन पटरी पर गिर गया। कोटरा व सोनागिर के बीच मोबाइल गिरने पर हड़बड़ाकर यात्री ने गाड़ी को चेन पुलिंग कर रोक लिया और कोच से उतरकर पटरी किनारे मोबाइल खोजने लगा। यह देख ट्रेन स्टाफ ने यात्री को समझाकर गाड़ी को रवाना कराया। यात्री ने इसकी शिकायत रेल मदद एप पर कर दी। आरपीएफ दतिया चौकी प्रभारी आरके अहिरवार व हेड कांस्टेबल चंद्रभान यादव ने शिकायत के आधार पर रेल लाइन किनारे पर मोबाइल की छानबीन कराई। सुबह मोबाइल फोन बरामद होने पर यात्री के रिश्तेदार को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें