फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर से पुणे जा रही ट्रेन के जनरल कोच में यात्री की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत; मोंठ स्टेशन पर रुकी गाड़ी

Fri, 13 Jun 2025 07:42 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मोंठ (झांसी)

सार

गोरखपुर से पुणे जा रही ट्रेन में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से पुणे जा रही ट्रेन में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ी गई और वह बेहोश हो गया। ट्रेन को रात करीब तीन बजे मोंठ स्टेशन पर रोका गया। यात्री को 108 एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के थाना शिवपुर के ग्राम तिलसर निवासी मिट्ठूलाल पुत्र रामविलास पासवान गोरखपुर से पुणे जा रही ट्रेन संख्या 15029 में इंजन के पीछे लगे जनरल कोच में सफर कर रहे थे। गुरुवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर कंट्रोल रूम ने मोंठ स्टेशन पर तैनात आरपीएफ को सतर्क किया। 

ट्रेन को रात करीब तीन बजे मोंठ स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी जेपी यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यात्री को 108 एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें