फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पार्वती-शिव मंदिर का 1.86 करोड़ से होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। सरयू सागर लठवारा तालाब स्थित प्राचीन पार्वती शिव मंदिर के सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों का सोमवार को भूमि पूजन हुआ। इसके लिए शासन ने 1.86 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रश्मि आर्य व विशिष्ट अतिथि अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव एवं श्रीहरिहर क्षेत्र इंटर कॉलेज लठवारा के प्रबंधक शिवकुमार सोलंकी (दादू) रहे। स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर में मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, सोलर पैनल एवं लाइट, साइनेज, आरसीसी बेंच, म्यूरल वॉल, रेलिंग, हॉर्टिकल्चर आदि के कार्य होंगे। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि इस धार्मिक क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि जहां लोग कभी रात में आने से डरते थे, वहां अब विकास की गंगा बह रही है। संचालन नारायणदास जरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता आवास एवं विकास परिषद उमानाथ शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा, चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, प्रमोद पिपरेया, सभासद राजकुमार दुबे, रविंद्र सिंह गौतम, सौरभ श्रीवास्तव, बद्री पटेल बढ़वार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें