संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली। कस्बे के टहरौली किला स्थित बूथ संख्या 38 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें एपिसोड का प्रसारण किया गया। इसके बाद टिफिन बैठक हुई।
मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, मंडल प्रभारी एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी और किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्यामबाबू दीक्षित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यकर्ता बैठक में हाथ में डायरी-पेन और गले में भाजपा का पटका डालकर आने की आदत डालें। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को डिजिटल लर्निंग के कार्य में तेजी लाने और रविदास जयंती समेत आगामी चुनाव को देखते हुए विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों पर फैलाए जा रहे भ्रम को बेअसर करने के लिए बूथ कमेटियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। मंडल प्रभारी कृष्णचंद्र ने बैठक की रूपरेखा रखी। इस दौरान पौधरोपण भी हुआ।
इस मौके पर राजकुमार दीक्षित, प्रतिपाल घोष, हुकुम सिंह राजपूत, सत्येंद्र प्रताप सिंह, लाखन कुशवाहा, मोहित पटैरिया, करन पटेल, ठाकुरदास अहिरवार, पुष्पेंद्र रिछारिया, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री रविंद्र सोनी ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार ने जताया।