बरुआसागर प्रवास के दौरान संगठन की मजबूती पर दिया बल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। भारतीय जनता पार्टी के महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बरुआसागर प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी संगठन की नींव उसके कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उनकी सक्रियता से ही पार्टी बूथ पर मजबूत होती है। इस दौरान महानगर जिलाध्यक्ष ने पालिकाध्यक्ष सुशीला कुशवाहा के निवास पर संगठन के पदाधिकारियों, पार्षदों, प्रधानों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए आह्वान किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक ने की।
इस दौरान मंडल प्रभारी अंकित यादव, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री मीनू राजावत, शिवम अग्रवाल, श्यामाचरण बिरथरे, सत्येंद्र त्रिपाठी, विजय दुबे, रामकिशुन पाल आदि मौजूद रहे।