फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में हजारों का वजन बढ़ा तो तमाम को भरपेट रोटी भी मयस्सर नहीं

विज्ञापन
partiality
विज्ञापन
झांसी। ल़ॉकडाउन के दौरान घरों में कैद हजारों लोगों का वजन बढ़ने लगा है। घूमना-फिरना बंद है। आम दिनों में डाइट चार्ट का पालन करने वाले भी पकवान का मजा ले रहे हैं। सैकड़ों की शुगर बढ़ गई है अब यह लोग प्रशासन से मार्निंग वॉक की अनुमति मांग रहे हैं। प्रशासन की हेल्पलाइन पर ही इस तरह के हर रोज आठ से दस मामले आ रहे हैं। वहीं सुबह से शाम तक प्रशासन की हेल्पलाइन में आटा, दाल और चावल की मांग करने वाले भी 200 से ज्यादा फोन आ जाते हैं। मददगार इनके घरों तक राशन पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन को पूरे दस दिन हो गए हैं। शहरी घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सुबह और शाम का टहलना भी बंद है। जो पार्क भोर से ही गुलजार हो जाया करते थे वहां सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं इस समय घरों में क्या बड़े और क्या बच्चे खाने में नई नई फरमाइशें भी कर रहे हैं। अब बच्चे तो ठीक हैं लेकिन बड़ों का वजन बढ़ गया है। अभी तक डाइट चार्ट का पालन करने वाले भी तला-भुना खा रहे हैं। इससे तबीयत बिगड़ रही है। अब यह लोग वजन कम करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांग रहे हैं।
प्रशासन की हेल्पलाइन पर खाने के लिए आते हैं 200 फोन
झांसी। लॉकडाउन के दौरान उन लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है जो दिन भर मेहनत मजदूरी करके दो वक्त की रोटी कमाते थे। अब कामकाज ठप है। वह लोग घरों से निकल ही नहीं पा रहे हैं। यह लोग फोन करके प्रशासन से मदद मांग रहे हैं। कहीं से आटे की मांग आ रहे हैं तो कहीं से चावल की। रिफाइंड और मसालों भी हेल्पलाइन पर फोन करके लोग मांग रहे हैं। हेल्पलाइन प्रभारी डा. नीति शास्त्री का कहना है कि 200 से 300 फोन आते हैं। राशन सामग्री की मांग ज्यादा होती है। सभी के घरों पर राशन उपलब्ध करा दिया दजाता है।
विज्ञापन

हर रोज दस से पंद्रह लोग मांग रहे मार्निंग वॉक की अनुमति
झांसी। स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम पर हर रोज दस से पंद्रह फोन ऐसे आ रहे हैं जो मार्निंग व़ॉक की अनुमति मांगते हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी डा. नीरज का कहना है कि सभी का कहना होता है कि उनका वजन बढ़ गया है। शुगर भी अनियंत्रित हो रही है। कोई कहता है कि ब्लडप्रेशर भी बढ़ रहा है। लिहाजा इन लोगों को घर में योग करने की सलाह दी जा रही है। लोगों को बताया जाता है कि इस समय घर से बाहर निकलना सेहत के लिए ठीक नहीं है।
बोले डाक्टर, घरों पर ही करें एक्सरसाइज, वजन न बढ़ने दें
झांसी। मेडिकल कालेज के चिकित्सक डा. रामबाबू का कहना है कि इस समय लोग घरों पर ही एक्सरसाइज करें। चिकनाई वाला खाना न खाएं। अपनी दवाओं को नियमित रूप से लें। घर पर योग कर सकते हैं। उनका कहना है कि तमाम लोगों ने फोन पर बताया कि उनका वजन बढ़ रहा है। किसी का एक किलो तो किसी का दो किलो तक वजन बढ़ गया है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. डीएस गुप्ता का कहना है कि जो मरीज नहीं आ पा रहे हैं वह फोन करके जानकारी ले रहे हैं। वजन बढ़ने का सभी बात बता रहे हैं। दो मार्निँग वॉक करते थे वह इस घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। सभी को बताया जा रहा है कि वह अपने घर पर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें