फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पति और सहायक अभियंता में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में बुधवार को एक पार्षद पति और सहायक अभियंता में विवाद हो गया। राशन कार्ड बनने के लिए दी गई सूची का सत्यापन न करने पर पार्षद पति भड़क गए। इस दौरान उन्होंने सहायक अभियंता को काफी कुछ कह दिया। साथ ही, सहायक अभियंता के कक्ष में धरने पर बैठ गए। बाद में पार्षदों के समझाने पर मामला शांत हुआ। नगर निगम की एक पार्षद के पति बुधवार को सहायक अभियंता और मार्ग प्रकाश विभाग प्रभारी के कक्ष में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहायक अभियंता से राशन कार्ड के सत्यापन के लिए दी गई सूची का सत्यापन करने के लिए कहा। बताया जाता है कि काफी समय से सूची का सत्यापन न होने पर पार्षद पति धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिकारी से काफी बुरा-भला कह दिया। मामले की जानकारी नगर निगम में मौजूद पार्षदों को हुई, तो उन्होंने पार्षद पति को समझाते हुए शांत कराया। वहीं, सहायक अभियंता ने मामले की जानकारी नगर आयुक्त को दी है। कुछ पार्षदों ने बताया कि पार्षद पति नगर निगम के विधायक प्रतिनिधि भी हैं। वे आए दिन अधिकारियों से गलत तरीके से बात करते हैं। सूत्र बताते हैं कि पार्षद के कुछ परिजन मार्ग प्रकाश विभाग में हैं। जिनकी पैरवी करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। नगर निगम में मामले को लेकर पूरे दिन चर्चा का आलम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें