उज़डा पड़ा निरांगना नगर का पार्क। अमर उजाला
झांसी। वीरांगना नगर स्थित पार्क की जमीन पर बनी अस्थायी पुलिस चौकी पर एक पुलिसकर्मी सालों से कब्जा जमाए हुए है। अमर उजाला ने 28 अक्तूबर के अंक में ‘वर्दी का रौब: पार्क की जमीन पर सालों से कब्जा जमाए है पुलिसकर्मी शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। इससे हरकत में आए नगर निगम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। पड़ताल के दौरान अवैध कब्जा पाया गया है। नगर निगम द्वारा पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र लिखा जाएगा।
जेडीए द्वारा वीरांगना नगर कॉलोनी को विकसित किया था। कॉलोनी को वर्ष 2011-12 में नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया था। स्थानीय लोगों की मांग पर कॉलोनी में पार्क की जमीन पर अस्थायी चौकी का निर्माण कराया था। वर्ष 2001 में विश्वविद्यालय चौकी का शुभारंभ होते पुरानी पुलिस चौकी को खत्म कर दिया था। कुछ वर्षों से नवाबाद थाने की एक चौकी में तैनात पुलिसकर्मी उस जगह पर कब्जा जमाए हुए था। बुधवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने जांच की तो कब्जा अवैध पाए जाने पर नगर आयुक्त को रिपोर्ट सौंप दी है। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, सूबेदार टीएन पस्तोर, कमलेश मिश्रा, मनोज, अरविंद, शमशेर, सुमन, नीरज, विक्रम व वीरेंद्र मौजूद रहे। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराई गई। आज टीम द्वारा जगह की पैमाइश कराकर कब्जा हटवाया जाएगा।