फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी खाती है गुटखा, शादी के 25 साल बाद पति ने दी तलाक की अर्जी, परामर्श केंद्र पर आ रहे अजीबोगरीब मामलों की एकबानगी

Mon, 13 Jun 2022 04:14 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए आए 19 मामले में से 6 के बीच बातचीत कर सुलह करवाई गई। महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच के मामले कुछ तो बहुत ही छोटी-छोटी बातों को लेकर होते हैं, लेकिन ज्यादातर में बातचीत कर मामलों को हल किया जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब मेरी पत्नी को गुटखा-तंबाकू खाने की बुरी लत है, मना करने पर भी वह मानती नहीं है। मेरी शादी को 25 साल गुजर चुके हैं, मुझे इससे तलाक दिलवा दीजिए...। परिवार परामर्श केंद्र में सोशल मीडिया पर दिन भर बिजी रहने और ऐसी तमाम छोटी-छोटी बातों को लेकर इन दिनों कई केस आ रहे हैं। काउंसलर इन जोड़ों की काउंसलिंग कर रहे हैं। कई मामले सुलझाए जा रहे हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जिनका मामला तलाक तक आ पहुंचा है।

विज्ञापन


इसके अलावा केंद्र में काउंसलिंग के लिए पहुंच रहे कई मामलों में मायके का हद से ज्यादा दखल पति-पत्नी और ससुराल में कलह की वजह बना रहा है। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए आए 19 मामले में से 6 के बीच बातचीत कर सुलह करवाई गई। महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच के मामले कुछ तो बहुत ही छोटी-छोटी बातों को लेकर होते हैं, लेकिन ज्यादातर में बातचीत कर मामलों को हल किया जाता है।

'बच्चे भी हैं...मां बहुत गुटका खाती है'
सिविल लाइन निवासी एक दंपती की शादी को लगभग 25 साल हो चुके हैं। बेटा जिसकी शादी हो चुकी है और 18 साल की एक बेटी भी है। पति ने कहा कि पत्नी गुटका-तंबाकू खाती है। जिसकी वजह से आए दिन क्लेश होता था, इस कारण से परेशान पति ने तलाक की अर्जी दे दी। यहां तक कि बच्चे भी मां की इस आदत से परेशान थे। काउंसलिंग में दंपती और बच्चों को समझाकर घर लौटाया गया।
विज्ञापन


'सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा एक्टिव रहता है पति'
सैयर गेट निवासी नव दंपती के बीच सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा एक्टिव रहना मुसीबत बन गया। शादी के दो साल बाद ही दोनोें में अलगाव की स्थिति आ गई। पत्नी का कहना है कि पति देर रात तक सोशल मीडिया पर किसी से बात करते हैं, पुरानी फोटो पोस्ट करते रहते हैं। पति का कहना है कि पत्नी बेवजह उस पर शक करती है। काउंसलिंग में दोनों को उनके रिश्ते और सोशल मीडिया के रिश्ते का फर्क समझाकर समझौता करवाया गया।

'मायके वालों का दखल ससुराल में करा रहा कलह'
केकेपुरी कॉलोनी के नए दंपती ने शादी खारिज करने की गुहार लगाई थी। पति बोला पत्नी पूरा दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। परिवार की हर छोटी-बड़ी बात अपने मायके वालों को बता देती है। परामर्श केंद्र में आए दंपती की कांउसलिंग में रिश्ते का महत्व समझाया गया। वहीं मायके वालों को बेटी के ससुराल के मामलों में दखल देने से मना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें