फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग है पानी के बिल का सबसे बड़ा बकाएदार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जलसंस्थान ने पानी बिल के बकाएदार विभागों को नोटिस जारी कर दिए हैं। सबसे बड़ा बकाएदार परिवहन विभाग है। उसके ऊपर एक करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी है। लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभाग भी जलकर के बकाएदार हैं। मंडलायुक्त ने सभी को पैसा जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पिछले दिनों समीक्षा में पाया था कि सरकारी विभाग जलसंस्थान का बकाया पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सख्ती बरतते हुए निर्देश दिए थे कि सभी को नोटिस जारी किए जाएं। वसूली में सुधार नहीं होने पर उन्होंने अगले माह वेतन के लिए शासन से मांगी जाने वाली ग्रांट नहीं भेजने की चेतावनी दी थी। इसके बाद जलसंस्थान सक्रिय हो गया है और बकाएदार विभागों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
सबसे अधिक बकाएदारी 1.11 करोड़ रुपये परिवहन विभाग के ऊपर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पर 29.61 लाख रुपये, भ्रष्टाचार निवारण संगठन अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक पर 9.22 लाख रुपये, डिवीजनल बुंदेलखंड फारेस्ट आफिस के ऊपर 11.18 लाख रुपये, संरक्षक सहायक पुरातत्व विभाग के ऊपर 2.13 लाख रुपये, लोक निर्माण विभाग पर 38.49 लाख, अधिशासी अभियंता माताटीला बांध सिंचाई विभाग पर 36.68 लाख, अधिशासी अभियंता राजकीय सिंचाई कार्यशाला के ऊपर 80.94 लाख, अधिशासी अभियंता बेतवा नहर प्रखंड के ऊपर 59.49 लाख रुपये, कृषि विभाग के ऊपर 27.23 लाख, चिकित्सा विभाग के ऊपर एक करोड़ रुपये, बुंदेलखंड महाविद्यालय के ऊपर 2.55 लाख, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 11.61 लाख, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 19.59 लाख रुपये, राजकीय महिला पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य पर 1.80 लाख, हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज पर 2.48 लाख, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज पर 48.04 लाख, प्रवर डाक अधीक्षक पर 9.69 लाख और जिला पंचायत कार्यालय पर 41.01 लाख रुपये की बकाएदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों के ऊपर बकाएदारी है। सभी को नोटिस जारी कर दिए हैं। सभी से कहा गया है कि जलकर जमा कर दें। - कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें