फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारीछा प्लांट की एक इकाई बंद, 250 मेगावॉट बिजली उत्पादन घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मरम्मत कार्य के चलते पारीछा थर्मल पावर प्लांट की छह नंबर की इकाई बंद हो गई है। इससे 250 मेगावॉट बिजली का उत्पादन घट गया है। अफसरों ने अनुसार इकाई 30 नवंबर तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

पारीछा थर्मल पावर प्लांट में 250 मेगावाट की दो और 210 मेगावाट की दो इकाई लगी हैं। इनसे रोजाना 920 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जाता है। विगत दो दिनों से प्लांट की 250 मेगावाट की इकाई में मरम्मत कार्य चल रहा है जिस कारण उसे बंद कर दिया गया है।
इससे बिजली का उत्पादन घटकर 670 मेगावॉट पहुंच गया है। फिलहाल अन्य तीनों इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाकर ग्रिड की मांग के अनुसार बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। वहीं, ललितपुर बजाज पावर प्लांट के वाइस प्रेसीडेंट राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्लांट की तीनों इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाकर 1980 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन

पारीछा प्लांट की 250 मेगावॉट की छह नंबर इकाई में मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस कारण यूनिट को 30 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। अन्य तीनों इकाइयों को पूरी क्षमता से चलाकर बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। प्लांट में पर्याप्त मात्रा में कोयला है। - एम के सचान, मुख्य महाप्रबंधक, पारीछा थर्मल पावर प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें