फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सड़क दुर्घटना में मां-बाप और बेटी की मौत, डंपर की कार में टक्कर लगने से हुआ हादसा

Sun, 16 Oct 2022 03:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कार में गलत दिशा से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोहर सिंह, पत्नी मालती तथा बेटी अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाकी तीनों घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के नई बस्ती क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बाप और बेटी की मौत हो गई और कई लोग घाय हैं। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे डंपर ने कार में टक्कर मार दी। घायलों को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झांसी के नई बस्ती के छुट्टु का बगीचा निवासी मोहर सिंह (62) लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनका बेटा डॉ. कौशल किशोर उरई में टीबी अस्पताल में तैनात है। शनिवार को डॉ. कौशल किशोर की बेटी शुभी का जन्मदिन था, जिसमें शामिल होने के लिए मोहर सिंह अपनी पत्नी मालती देवी (55), दामाद इटावा के लालपुरा निवासी शिक्षक सुनील, बेटी अनीता तथा नाती वेदांश (3) के साथ कार से गए हुए थे। जन्मदिन मनाने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। गाड़ी नई बस्ती निवासी जगदीश कुशवाह चला रहा था। रात तकरीबन 11.45 बजे पूँछ में कार में गलत दिशा से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोहर सिंह, पत्नी मालती तथा बेटी अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाकी तीनों घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें