फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलने तक रेलवे चलाएगा पार्सल स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
parcel train
विज्ञापन
झांसी। अब रेलवे लॉकडाउन खुलने तक पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इन ट्रेनों में न केवल राज्य सरकार द्वारा जरूरी सामग्री भेजी जा रही है, बल्कि ई-कॉमर्स कंपनियों और कई व्यापारियों द्वारा जरूरत की सामग्री दूसरे शहरों तक इन ट्रेनों के जरिए भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया था। इसके चलते केवल पार्सल स्पेशल ट्रेनें ही संचालित हो रही थीं। इस पार्सल ट्रेनों से खानेपीने की सामग्री व अन्य जरूरत की सामग्री दूसरे राज्यों में भेजी जा रही थी। बताया गया है कि 3 मई तक ही रेलवे ने पार्सल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय था। इसी बीच 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इसेे देखते हुए रेलवे ने लॉकडाउन पूरी तरह खुलने तक पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन सभी पार्सल स्पेशल ट्रेनों में बीच के स्टेशन पर भी पार्सल बुुकिंग की जा सकती है। यानी बीच में ठहराव वाले स्टेशनों पर पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग की जा सकती है। इससे दवाइयों, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरत की सामग्री का परिवहन सुचारू हो रहा है। लॉकडाउन पूरा होने के बाद जब यात्री ट्रेनें संचालित होने लगेंगी, तब सभी पार्सल स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें