फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर सात किसान भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ (झांसी)। बृहस्पतिवार को स्थानीय प्रशासन ने पराली को लेकर कड़े तेवर अपनाए। मोंठ सर्किल के चिरगाँव, पूंछ और शाहजहांपुर थाने में 14 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। सात किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनमें दो बुजुर्ग किसान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना चिरगांव में ग्राम करगुवां निवासी ज्ञानेन्द्र पुत्र गोविन्द सिंह, राजीव कुमार पुत्र भगवानदास, ग्राम मियांपुर के प्रसन्न कुमार पुत्र रमेशचन्द्र, ग्राम मडगुंवा के कुंजबिहारी पुत्र श्रीपत सिंह, थाना शाहजहांपुर के ग्राम बम्हरौली स्टेट निवासी पंजाब सिंह गुर्जर पुत्र भगवान सिंह तथा थाना पूंछ के ग्राम मबूसा निवासी आशाराम पुत्र तुलसीराम तथा पन्नालाल पुत्र रघु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सातों किसानों को 151 शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सातों किसानों को एसडीएम मोंठ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गए किसानों में थाना पूंछ के ग्राम मबूसा निवासी पन्नालाल (73) तथा आशाराम (71) भी शामिल हैं। सात अन्य किसानों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें