फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिलिंडर में लगी आग से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साबुन ग्राम में रविवार सुबह एक घर में दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि गृहस्वामी ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर खींच लिया, जिससे एक बच गया। मोहल्लेवासियों के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला साबुन ग्राम निवासी धर्मेंद्र कुमार जैन ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे परिवार के एक सदस्य ने रसोई में दूध गर्म करने के लिए गैस चूल्हा जलाया। चूल्हा जलते ही पाइप या रेगुलेटर में लीकेज के कारण सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। धर्मेंद्र कुमार जैन ने हिम्मत जुटाकर जलते हुए सिलेंडर को किसी तरह घर से बाहर खुले स्थान पर पहुंचाया। मोहल्ले के लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए सिलिंडर पर गीले बोरे डाल दिए, जिससे ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। सूचना पर पुलिस को दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें