फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में अनियमितता पर सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए शौचालय निर्माण में धांधली पर एक सचिव को निलंबित किया गया है। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने बड़ागांव ब्लॉक में तैनात सचिव के खिलाफ कार्रवाई की है। जबकि गांव विजरवारा की महिला ग्राम प्रधान को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

बड़ागांव ब्लॉक के गांव तेंदोल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण कराया गया था। शौचालय निर्माण कार्य का जब सत्यापन किया गया, तो तमाम खामियां पाई गईं। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव गंगाधर गुप्ता को नोटिस देकर जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया।
वहीं, बंगरा ब्लॉक के विजरवारा की ग्राम प्रधान माधुरी तिवारी को डीएम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल, गांव के लोगों ने ग्राम पंचायत में प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण, सीसी रोड और सोलर लाइट लगवाने में खेल करने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद डीएम ने जांच कराई, तो प्राइमरी विद्यालय में मरम्मत कार्य नहीं मिला। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में निर्माण कार्य में फर्जीवाड़ा और सीसी रोड निर्माण में अनियमितता पाई गई। इसे लेकर डीएम ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया है। साथ ही 15 दिन में जवाब मांगा है। जबकि जांच में सहयोग न करने पर डीपीआरओ जगदीश राम गौतम ने सचिव को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

-------------
पाइपलाइन परियोजना में खेल, जांच शुरू
जिले के मोंठ ब्लॉक के गांव बड़ोखरी में पाइपलाइन पेयजल परियोजना, सीसी रोड और नाली निर्माण की शिकायत पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह को जांच सौंपते हुए एक महीने में आख्या देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें