फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: अपनी सीट तय कराने को शुरू हुई जोड़तोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनावों को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जनपद में सरगर्मियां फिर तेज हो गईं। हाईकोर्ट के रवैये से चुनाव में दिलचस्पी रखने वालों ने अपने सीट का आरक्षण तय कराने को लेकर अपने संबंध फिर टटोलने शुरू कर दिए हैं। शासन से भी जल्द ही आरक्षण प्रक्रिया तय किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों के लिए समयसीमा तय कर दी। इसके मुताबिक किसी भी दशा में 17 मार्च तक पूरे प्रदेश में आरक्षण तय कर दिए जाने हैं। सभी जनपदों में स्थानीय स्तर पर आरक्षण तय होगा हालांकि पंचायती राज विभाग में भी जातिगत आंकड़े समेत पूर्व की आरक्षण स्थितियां एक साफ्टवेयर के जरिए फीड कराई जा चुकीं। ऐसे में अब शासन को आरक्षण नीति जल्द तय कर देनी होगी। नई नीति के मुताबिक ही सीटों का आरक्षण तय होगा।
पिछले पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व के आरक्षण को शून्य मानते हुए नए सिरे से सीटें तय की गई थीं। इसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही कि इस बार चक्रानुक्रम के मुताबिक सीटों का आरक्षण होगा। ऐसे में चुनाव में किस्मत आजमाने के उम्मीदवार की निगाह इसी प्रक्रिया पर टिकी हैं। आरक्षण प्रक्रिया के मुताबिक ही उनका राजनीतिक भविष्य भी तय होगा। ऐसे में इन सभी ने अपने-अपने टोटके अजमाने शुरू कर दिए हैं। बता दें, पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जा चुका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में पंचायत
ग्राम पंचायतें 496
ब्लॉक 8
ग्राम प्रधान 496
पंचायत सदस्य 6170
क्षेत्र पंचायत सदस्य 599
जिला पंचायत सदस्य 24
कुल मतदाता 964703
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें