फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक में होगा प्रधानों का नामांकन, मुख्यालय में करेंगे जिपं सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों ने भी तेजी पकड़ ली है। अधिसूचना जारी होते ही चुनावी तिथियां घोषित हो जाएंगी। इसके साथ ही नामांकन भी आरंभ हो जाएगा। प्रधान पदों का नामांकन ब्लॉक पर होगा, जबकि जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए जिला मुख्यालय पर नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

नामांकन के लिए ब्लॉक स्तर पर रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती कर दी। नामांकन संबंधी प्रपत्र भी यहां मंगा लिए गए हैं। बामौर ब्लॉक में बतौर आरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह एवं डीडी मत्यस्य ज्ञानेंद्र सिंह, गुरसराय ब्लॉक में जिला दिव्यांग अधिकारी दीपक शुक्ला एवं उपायुक्त उद्योग सुधीर श्रीवास्तव, मऊरानीपुर ब्लॉक में डीडी भूमि संरक्षण आरके उत्तम एवं संयुक्त कृषि निदेशक सुरेंद्र सिंह चौहान, बंगरा ब्लॉक में डीडी कृषि शोध रजितराम एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रमाशंकर राजपूत, मोंठ ब्लॉक में अधिशासी अभियंता शिव लाल एवं पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बीएल सिंह, चिरगांव ब्लॉक में अधिशासी अभियंता जल निगम वीरेंद्र प्रसाद एवं राजकीय उप कृषि निदेशक ज्ञानचंद्र कटियार, बबीना ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी कमलेश सिंह एवं एनआरएनल उपायुक्त नागेंद्र नारायण मिश्र, बड़ागांव ब्लॉक में अधिशासी अभियंता सिंचाई शरद कुमार एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वाईएस तोमर को रिटर्निंग आफीसर (आरओ) बनाया गया है। जिला पंचायत सदस्यों के लिए मुख्यालय पर नामांकन होगा। इसके लिए एडीएम तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें