फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जोड़े गए करीब 80 हजार नए मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव कीमतदाता सूची को लेकर दर्ज कराई गई आपत्तियां निस्तारित करने का काम आरंभ हो गया। मतदाता सूची में करीब 80 मतदाताओं के नाम जोड़े गए जबकि 70 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। 11 जनवरी तक इन आपत्तियों को निस्तारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों के लिए संशोधित मतदाता सूची तैयार करने का काम अंतिम दौर में है। आपत्तियां निस्तारित करने का काम तहसील स्तर पर किया जा रहा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के अभियान के दौरान कुल 119557 नाम नए जोड़े गए जबकि 71938 नाम सूची से हटाए गए। नए नाम जुड़ने के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 959932 हो गई जबकि पिछली बार सिर्फ 884085 मतदाता शामिल थे। नए दर्ज हुए नाम अथवा हटाए गए नामों पर तीन जनवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई गईं। अब इन आपत्तियों की सुनवाई का काम चल रहा है। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक 11 जनवरी तक इन आपत्तियों को निस्तारित कर दिया जाएगा। इसके बाद 12 से 21 जनवरी के बीच निर्वाचक नामावली का जनसामान्य निरीक्षण कर सकेंगे। 22 जनवरी को इस मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
चुनाव कार्यालय एवं प्रशासनिक अफसरों में तालमेल नहीं
पंचायत चुनाव की तैयारियां भले तेजी से चल रही हों लेकिन, पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यालय एवं प्रशासनिक अफसरों के बीच कोई तालमेल नजर नहीं आता। आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा तीन जनवरी को खत्म हो गई लेकिन, छह जनवरी तक निर्वाचन कार्यालय में कुल आपत्तियों की संख्या तहसीलस्तर से नहीं भेजी गई। निर्वाचन कार्यालय के पास आपत्तियों का आकड़ा न होने से आगे की प्रक्रिया भी नहीं बढ़ पा रही जबकि तालमेल से काम होने के लिए ही इसका जिम्मा सीडीओ को सौंपा गया था।
विज्ञापन

इनसेट
ब्लॉकवार बढ़े मतदाताओं की संख्या
ब्लॉक 2020 2015
बबीना 131162 122223
बड़ागांव 89612 83123
मोंठ 130258 121548
चिरगांव 116485 108416
मऊरानीपुर 137478 125147
बंगरा 132247 120850
बामौर 109601 99361
गुरसराय 112589 103417
कुल 959932 884085
बनाए जाएंगे 759 मतदान केंद्र
चुनावी तैयारियों के मुताबिक जनपद में कुल 759 मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी चल रही। यहां कुल 1672 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। बता दें, इस बार सभी चार पदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। जनपद में कुल 496 ग्राम पंचायत, 6170 ग्राम पंचायत सदस्य, 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 24 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव कराया जाना है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो चुका जबकि जिला पंचायत का 13 जनवरी को कार्यकाल खत्म हो जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल मार्च में खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें