फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : अब मतदाताओं के दर्ज होंगे आधार नंबर

विज्ञापन
panchayat chunav
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनावों को लेकर तैयार होने वाली मतदाता सूची में इस दफा पहली बार आधार नंबर भी दर्ज किए जाएंगे। हालांकि अभी मतदाताओं की इच्छा पर ही उनके आधार नंबर जोड़े जाएंगे। पंचायत चुनावों में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए भविष्य में इसे अनिवार्य किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

पंचायतों का कार्यकाल इस वर्ष खत्म होने जा रहा है। चुनाव आयोग मार्च से मतदाता सूची तैयार करने का कार्य शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कवायद शुरू हो चुकी है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए निर्देश में अबकी बार मतदाताओं के आधार नंबर भी दर्ज कराने को कहा गया है। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश शर्मा की ओर से दिए निर्देश के मुताबिक निर्वाचक नामावली में जिन निर्वाचकों के नाम दर्ज हैं, वे स्वेच्छा से अपना आधार नंबर दर्ज कराना चाहते हैं तब सूचना प्रारूप के मुताबिक उसे संकलित किया जाए। बीएलओ को प्रत्येक परिवार के सदस्य का मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर शामिल करने का निर्देश दिए गए है। आयोग की ओर से उपलब्ध कराए साफ्टवेयर में डेटा फीडिंग के दौरान इनको केंद्रीय सर्वर में शामिल किया जाएगा हालांकि इसे अभी ऐच्छिक रखा गया है। अगर कोई मतदाता अपना आधार नंबर दर्ज नहीं कराना चाहते, ऐसे में उनको मजबूर नहीं किया जा सकता।
मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की चर्चा
चुनाव प्रणाली का पारदर्शी बनाने के लिए मतदाता सूची को आधार नंबर के साथ जोड़ने की चर्चा छिड़ी हुई है। सबसे अधिक गड़बड़ी पंचायत चुनावों के दौरान पेश आती है। ऐसे में आधार नंबर से प्रत्येक मतदाता को जोड़ने से इस गड़बड़ी में विराम लगने की संभावना जताई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में आंकड़े
ग्राम पंचायतें- 496
ब्लॉक- 8
ग्राम पंचायत सदस्य- 6170
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 599
जिला पंचायत सदस्य- 24
मतदान केंद्र 747
कुल मतदाता 8,84,085
(पिछले पंचायत चुनाव के दौरान)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें