फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पंचायत सहायकों ने की मानदेय वृद्धि की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोंठ। सोमवार को मोंठ लॉक के पंचायत सहायकों ने सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा, जिसके जरिये मानदेय वृद्धि, सेवा नियमावली का निर्माण व विभागीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवालयों के संचालन, डिजिटल सेवाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफल संचालन में पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद अब तक न तो स्पष्ट सेवा नियमावली बनाई गई है और न ही कार्य के अनुरूप सुविधाएं एवं सम्मानजनक मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने, पंचायत सहायक पोर्टल विकसित करने, सचिवालय संचालन के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रिंटर सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, इंटरनेट, स्टेशनरी व अन्य खर्चों के लिए बजट निर्धारित करने, पंचायत सहायक को विभागीय मोबाइल देने सीएससी कार्यों का भुगतान सुनिश्चित करने आदि की मांग की। उन्होंने 15 सितंबर तक मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अंकित कुमार, आरती पाल, लोकेंद्र सिंह, अमित सिंह, कपिल देव, नेहा, रोशनी, शिल्पी यादव, मेघा, रजनी देवी, हरिशंकर, पवन यादव, विनीता, सुरेंद्र, करण सिंह, कपिल, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें