फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.84 लाख मतदाता डालेंगे वोट

Sat, 12 Sep 2015 01:09 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची फाइनल कर ली गई है। चुनाव में 8,84,085 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या मऊरानीपुर विकासखंड में है। 
विज्ञापन




पंचायत चुनाव के लिए जिले में 1,521 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जिन पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 8,84,085 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या 1,25,147 मऊरानीपुर विकासखंड में है। इसके अलावा बबीना में 1,22,223, मोंठ में 1,21,548,  बंगरा में 1,20,850, चिरगांव में 1,08,416, गुरसरांय में 1,03,417, बामौर में 99,361 तथा बड़ागांव में सबसे कम 83,123 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जबकि, सबसे ज्यादा मतदान स्थल मोंठ में 213 तथा सबसे कम 143 बड़ागांव में बनाए गए हैं। इसके अलावा बबीना में 208, बामौर में 183, गुरसरांय में 182, चिरगांव में 199, मऊरानीपुर में 199 एवं बंगरा विकासखंड में 194 मतदेय स्थल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें